Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Monday, July 11, 2016

Law Of Leadership In Business


         दोस्तों नेतृत्व सिद्धांत काफी हद तक सार्वभौमिक है।  तो आप इन्हें सीखने के लिए क्या करेंगे हम बताते है आप इन्हें Business Leader तथा उद्यमियों से सीख सकते है यह उनके नेतृत्व की अद्भुत क्षमता का ही परिणाम है जिसके कारण ही आज वे इस मुकाम पर पहुंचे है। दरअसल एक महान Leader आशावादी होता है। जो अपनी टीम और सहयोगियों को विपरीत परिस्थितियों में भी उठकर खड़ा होने के लिए प्रोत्साहित करता है, और जैसे की एक महान Leader आशा का व्यापारी होता है। यह उसकी टीम और सहयोगियोंके परिश्रम का ही परिणाम है, जो उन्हें अपने लक्ष्य (Goal) की और अग्रसर करके उन्हें सफल बनाने में काफी मदद करती है। दरअसल हम सब में भी एक महान Leader छुपा बैठा है, परन्तु केवल जरूरत है तो उसे अपने अंतर्मन से ढूंढकर बाहर निकालने की। दरअसल आप इस संसार को अपने प्रयासों से ही स्वर्ग और अपनी अकर्मण्यता से नरक बना सकते है। परंतु तो यह है की विश्व में प्रत्येक दिशा में सफलताएँ आपकी प्रतीक्षा कर रही है। भयभीत मत होइए, किसी भी चुनौती से मत डरिये, आपके अंदर यदि आत्मविश्वास, धेर्य व विवेक होगा तो कोई इस विश्व में कोई भी ऐसी शक्ति नही है जो आपको सफल होने से रोक सके।
          अतः आइये जानते है की सफल Leader बनना है। तो क्या पड़ेगा।
  •  एक सफल Leader बनने के लिए आपके पास बस एक स्पष्ट विजन और एक स्पष्ट लक्ष्य होना आवश्यक नही है। एक सच्चा Leader अपने भविष्य के Vision और लक्ष्य के बारे में अपने कर्मचारियों, निवेशकों तथा ग्राहकों से खुल कर बात करता है। दरअसल अगर आपका लक्ष्य स्पष्ट नही है तो आपको भविष्य में अपने बिजनेस या व्यापार में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। Jack Ma कहते है की अपने व्यापार में अक्सर वे लोग सफल नही हो पाते जो भविष्य में उस व्यवसाय के लिए अवसर न देख सके।  क्योंकि अगर आप नही जानते की भविष्य में आप अपने आप को कहाँ खड़ा देखना पसंद करेंगे तो आपको यह पता ही नही होगा की आपको जाना कहाँ है। 
  • अपने लक्ष्य के लिए टीम को एकजुट करना।  Jack Ma कहते है की आप चाहे एक Business Man हो या चाहे नए उद्यमी आपको अपने Business मैं सफल होने के लिए एक अच्छी टीम की जरूरत होगी। हो सकता है की हासिल हो। हाँ हो सकता है की आपकी टीम आपके विचारों और कार्य करने के ढंग से सहमत न हो लेकिन यकीन मानिए यदि आप अपनी टीम के साथ मिलकर एक जुट होकर अपने लक्ष्य के प्रति विचार करेंगे और अपनी शक्तियों का पूर्ण उपयोग करेंगे तो आप जरूर सफल होंगे। 
  • द्रण (दृढ) रहे :- हो सकता है की आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की राह में पहले असफलहो और यह भी हो सकता है की आपको अपना सब कुछ खोना पड़े। लेकिन याद रखिये अगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति द्रण निश्चय रहे। तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। 
  • Action लेने के लिए तैयार रहिये। जरूरी नही है की सबसे सफल Leader बेहद बुद्धिमान होते है।  दरअसल उनमे तुरंत निर्णय लेने की बेहतर क्षमता होती है। वैसे  ही आपको भी एक तुरंत निर्णय लेने वाला Leader  बनना होगा जो आपको बुद्धिमानी के साथ बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा। यह आपको हर समय No.1 बनाये रखने में मदद करेगा।
  • सफलता का एक सरल Formula कड़ी मेहनत है।  दरअसल सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहना होगा यह आपको आपके लक्ष्य तक पहुचाने में काफी मददगार साबित होगा

                     फिर एक दिन ऐसा आयेगा की उस दिन आपको मेहनत की जरुरत नहीं होगी लेकिन अपने आप वो काम आपकी टीम करेंगी। उसी को Smart work  बोलते है।
     और अंतत: आपको अपने सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ ……….धन्यवाद। 

No comments:

Post a Comment

Trending