Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Thursday, August 9, 2018

16 साल की उम्र में खड़ी करदी खुद की Game Development कंपनी

Trishit Pramanik (Founder And CEO of Robotux Studio)

              नमश्कार दोस्तों मैं हूँ Shubham आप सभी का स्वागत करता हूँ इस Blog पर हमेशा की तरह एक नई उमंग के साथ आपके लिए हाजिर हूँ। दोस्तों आपने कभी सूना है? जब लोग खेलने कूदने की उम्र में अपने  Career के बारे में सोचते है और उसी सोच से वह अपने Life में कुछ ऐसा मुकाम हासील कर लेते है जो साधारण लोगो के लिए असाधारण बात ठैर जाती है। जी हाँ दोस्तों बिलकुल सही सूना आपने ऐसाही कुछ असाधारण काम करने वाले हमारे इस Article के नायक है जिनकी उम्र की बात करु तोह केवल 16 साल ही है। उनका नाम Trishit Pramanik है। जो धनबाद  से Belong करते है। तो चलिए जानते है उनके बारे में की कैसे उन्होंने अपनी Game Developing कंपनी की शुरुआत की और कैसे अपने राह  में आयी हुई मुश्किल सी मुश्किल परिस्थितियों को आसान बनाया। 



           दोस्तों बात जब आती है Kota, Rajastan की तब सबको India में IIT के अलावा कुछ नहीं दिखता और ऐसे शहर में रहकर अपने बलबूते पर खुद की कंपनी खड़ी करना यह मेरे हिसाबसे कोई आम बात नहीं है। लेकिन Trishit ने वह जिस उम्र में कर दिखाया इसका मुझे एक तरफ से आश्चर्य भी हो रहा है और एक तरफ से ख़ुशी भी। Trishit बताते है की हमारी Family में केवल Engineer और Doctor को ही अच्छे खासे Profession के तौर पर माना जाता है लेकिन मेरी बचपन से ही जिज्ञासा यही रही है की मैं कुछ ऐसा करू जिसके कारण मैं जाना जाऊ, मैं कुछ ऐसा करू जिससे मेरे नाम के साथ-साथ अपने देश का भी नाम उचाई पर जाए। बस वही उचाईयों को हासिल करने में Trishit pramanik लगे है। 


              Trishit बताते है की मैं जब दूसरी कक्षा में था तभी से मैंने Computer चलाना सिख लिया था। वह बताते है की पता नहीं उसी उम्र से Computer के प्रति अजीब सा आकर्षण था जो आज मेरी सफलता का सबसे बड़ा कारण बना। महज 13 साल की उम्र तक मैंने Computer पर वही किया जो एक छोटा बच्चा करता है और वो है Game खेलना। Game खेलते-खेलते बहुत आनंद आता था। उसी आनंद को लेते-लेते दिन बीते जा रहे थे लेकिन अचानक से Trishit के मन में सवाल आया की यह Games कैसे बनते होंगे ? बस यही Turning Point था उनके जिंदगी का जैसे ही इस सवाल का जवाब उनको मिला तब से वह Game खेलने की बजाय Game बनाने के बारे में सोचने लगे। फिर कही से पता चला की Game बनाने के लिए Coding सीखनी पड़ती है। जैसे ही यह पता चला वह दिन-रात YouTube के जरिये, google के जरिये Coding सिखने का प्रयास करने लगे। घर से किसी का Support नहीं मिला लेकिन उसके बावजूद भी 13 साल की उम्र में उन्होंने केवल 6 माह में ही Coding सिख ली जब वे 8th क्लास में थे। Trishit बताते है की उन्हें अपना पहला Project मिला था तब मैंने खुद की Game Development Company शुरु की जहां मैं स्थानीय लोगो और Freelancing Sites से परियोजनाएं गेम लेता था और उन्हें कम समय के साथ-साथ सस्ती दरों पर पहुंचाता था। यह सिलसिला Continue रखने के बाद उन्हें Spanish Casino से 42 - Game Project की पेशकश की गई। 






           10 वी कक्षा के बाद कोटा जाने से पहले सबकुछ अच्छा चल रहा था। क्योकि समाज उन्हें उत्कृष्ट परिणामो के कारण उन्हें एक सफल Engineer या फिर एक Doctor के रूप में देखना चाहता था। लेकिन Trishit का मन कुछ और ही था। उन्होंने अपनी बात सफलपूर्वक समझाने की कोशिश की, की मुझे जो करना है वो मुझे मेरी मर्जी से करने दो। लेकिन इसे एक बयान से अनदेखा किया गया था। "अगर आप IIT के लिए नहीं जाते है तो ये सब बेकार है" वर्त्तमान में Trishit ने अपनी 12 वी कक्षा की Study और अपना काम दोनों एकसाथ शुरू रखने का सोचा है। लेकिन पूछे जाने पर, उन्होंने उल्लेख किया है वह पढाई के अलावा अपने कार्यो के प्रति अधिक प्रतिबद्ध है। 





        Trishit  बताते है की मैंने पिछले 2 सालो में 40 से अधिक परियोनाएं पूरी की है। Trishit बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे है वह डोज बो और डोस ईंट के साथ उभर कर आये। साथ ही वह "Real note-pad" App का भी हिस्सा थे। जिसने Play Store पर शीर्ष भुगदान Application पर 34 वा Rank बनाया। आज के समय में Trishit IOT, Machine Learning, Artificial Intelligence पर काम कर रहे है। उन्होंने इसी साल के अप्रैल महीने में Hack feast IIT- IMM का भी दौरा किया है। पूछे जाने पर उन्होंने बताया की वह शिक्षा आधारित Platform पर भी काम कर रहे है। Trishit का शुरूआती से मानना यहा है की शिक्षा हमेशा आयात होती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं की आप स्कूलो में या कॉलेजों में पढ़ रहे है। आप अलग हो सकते हो और अलग होना आपके लिए हमेशा से ठीक है। Trishit का कहना है जिस क्षेत्र में आपका Interest है उस क्षेत्र में आपको जाना चाहिए, आपको Singing पसंद है, आपको Dance पसंद है या फिर आपको Coding पसंद है ? जो कुछ भी पसंद हो उसी क्षेत्र में अपना Career बनाओ। 




       Trishit कहते है की आपका दुश्मन, आपका पैसा, आपका घर,आपके करीबी लोगो को चुरा सकता है लेकिन आपका ज्ञान (Knowledge) कोई चुरा नहीं सकता इसलिए थोड़ा प्रयास उसको भी विक्सित करने में लगाइये। Trishit को बड़े-बड़े नौकरियों के प्रस्ताव आरहे है लेकिन उनकी इच्छा है की वे एक सफल Entrepreneur बने और अपने सपनो के साथ साथ अपने देश को भी तरक़्क़ी की ओर लेकर जाए। Trishit ने अभी तक बहुत सारे काम किये है उसमे से मैं कुछ आपको बताना चाहूंगा। 

2015-16  - Blog Content Writer (unnamed websites)

2016 -17 - Game Developer in Torchberg Studios 

December 2016 - Present Freelancer, Truelancer 

2017 - Present  (Founder And CEO of Robotux Studio)   

          Trishit पढाई के साथ-साथ करते हुए एक कंपनी का संस्थापक भी है। ऐसे महान शख्सियत को taginlife.com की टीम की ओर से अपने उज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकानाएं देता हूँ और इसी Article को यही पूर्णविराम लगता हूँ, इतनी देर से मेरे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद। 😊

4 comments:

  1. Great story shubham very much motivated

    ReplyDelete
  2. अरे वाह क्या बात है, 16 साल की उम्र में गेम डेवलपिंग कंपनी खड़ी कर देने वाले इस साहसी युवक को प्रणाम।

    ReplyDelete

Trending