Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Wednesday, January 4, 2017

31 बाते जो बना देंगी आपको अमीर

robert kiyosaki
Robert kiyosaki

         नमश्कार दोस्तों मैं हु Shubham आप सभी का स्वागत करता हु इस Blog पे। आज का Article मेरे प्रिय गुरु से सिख कर लिखा है।  Financial शिक्षा में मेरे वो हमेशा से Role Model रहे है। जी हा और कोई नहीं Great Author, Entrepreneur, Motivational Speaker Robert Kiyosaki है। उनके Books Rich Dad Poor Dad (hindi) मैने पढ़े है और उसी के Base पर में आज का Article समर्पित करता हूँ।

उनके विचार......

1. अगर आप अमिर बनना चाहते है, तो आपको एक Business Man और Investor बनने की जरुरत है।

2. दुनिया में सबसे अमीर लोग Network बनाते है। बाकी सभी काम की तलाश करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।

3. पैसे के लिए काम करने के बजाय पैसे से अपने लिए काम करवाना सीखे।

4. अपना खुद का Business बनना अमीर बनने का अच्छा तारीका है। जब आप Business बना ले और आपके पास अच्छा Cash flow आने लगे तो फिर आप दूसरी संपत्तियों में Invest करना शुरू कर सकते है।

4. सोचना सबसे कठिन काम है। इसीलिये बहुत कम लोग यह काम करते है।

5. आप योग्यताओ से अमीर बनते है, सिद्धान्तों से नहीं।

6. एक Quadrant से दूसरे Quadrant में परिवर्तन मुलभुत जीवनमूल्यों का परिवर्तन है। निचे दियी गयी Image ध्यान से देखे और उसमे से सिखने का प्रयास कीजिये......

7. Network का आर्थिक मूल्य अंकगणित के हिसाब से नहीं, बल्कि घातांको में बढ़ता है।

8. शक्ति के दोहन के लिये आपको अपने Duplicate यानी अपनी ही तरह के किसी व्यक्ति को खोजना होगा।

9. बेचने की योग्यता Business में नंबर 1 योग्यता है।

10. हम सब पैदाइशी Salesman होते है।


11. अपने डर से हारकर जीवन बिताने के बजाय यहा लोग अपने डरो को जितना सीखते है।

12. मैं Reject होने का जितना जोखिम उठाऊंगा, स्वीकार किये जाने के मेरे अवसर उतने ही बेहतर हो जाएंगे।

13. Business विकास में Leadership की योग्यताएं अनिवार्य है।

14. पहले Business बनाइये, फिर Business में दुबारा Invest कीजिये और तीसरे नंबर पर Real Estate खरीदिये।

15. जो लोग छोटे सपने देखते है, वे छोटे लोगो की तरह ही जिंदगी बिताते है।

16. ये वो नहीं है जो आप अपने मुंह से बोलते हैं जो आपका जीवन निर्धारित करता है, ये वो है जो आप खुद से कहते हैं जिसमे सबसे अधिक शक्ति होती है।

17. स्कूल में हम सीखते हैं की गलती करना बुरा है, और ऐसा करने पर हमे सजा मिलती है। फिर भी, अगर आप देखें कि मनुष्यों को कैसे सीखने के लिए डिजाईन किया गया है, तो पायेंगे कि हम गलतियाँ कर के सीखते हैं।

18. हम चलना गिर कर सीखते हैं। अगर हम कभी न गिरें, तो हम कभी नहीं चल पायेंगे।

19. आप तभी गरीब हैं, जब आप हार मान लेते हैं। सबसे ज़रूरी चीज है की आपने कुछ किया। ज्यादातर लोग केवल अमीर बनने की बात करते हैं और सपने देखते हैं। आपने कुछ किया है।

20. पैसे का मोह सभी बुराइयों की जड़ है। पैसे की कमी सभी बुराइयों की जड़ है।




21. सबसे सशक्त संपत्ति जो हम सभी के पास है वो है हमारा दिमाग। अगर इसे सही से Trained किया जाए, तो ये पल भर में आपार धन पैदा कर सकता है।

22. Workers कड़ी मेहनत करते हैं कि उन्हें निकाला ना जाए, और Owners बस इतना पे करते हैं की Workers छोड़ कर न जाएं।

23. असल दुनिया में होशियार लोग वो होते हैं जो गलतियाँ करते हैं और सीखते हैं। स्कूल में, होशियार लोग गलतियाँ नहीं करते।

24. अपने खर्चे काटने से ज्यादा ज़रूरी अपनी आमदनी बढ़ाना है। अपने सपनो को काटने से ज्यादा ज़रूरी अपने साहस को बढ़ाना है।

25. पैसों की लत मत लगाइए। सीखने के लिए काम करिए। पैसों के लिए मत काम करिए। ज्ञान के लिए काम करिए।

26. ज़िन्दगी में सबसे सफल लोग वे होते हैं जो सवाल पूछते हैं। वे हमेशा सीखते हैं। वे हमेशा बढ़ते हैं। वे हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं।

27. स्कूलों के साथ ये समस्या है कि वे पहले आपको उत्तर देते हैं, और फिर आपकी परीक्षा लेते हैं। ज़िन्दगी ऐसी नहीं है।

28. अगर आप अभी भी वही कर रहे हैं जो आपके मम्मी-पापा ने करने को कहा है (स्कूल जाओ, नौकरी पाओ, और पैसे बचाओ) तो आप बहुत कुछ Lost कर रहे हैं।

29. आपकी सफलता का आकार आपकी इच्छा की ताकत, आपके सपनो के आकार, और मार्ग में आने वाली हताशा से आप कैसे निपटते हैं से मापा जाता है।

30. इंसान जितना अधिक सुरक्षा चाहता है, उतना ही वो अपने जीवन पर से नियंत्रण खो देता है।

31. अमीर और गरीब आदमी के बीच एक मात्र अंतर है कि वो कैसे अपने समय का उपयोग करते हैं।

Do Subscribe And Share धन्यवाद। 

No comments:

Post a Comment

Trending