Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Friday, August 5, 2016

10 आदते जो बदल देगी आपका भविष्य 10 Habits Can Change Your Future


1.विश्वास करना सीखे


     
          दोस्तों विश्वास ही आपके जिंदगी का सफलपूर्वक आयना है क्योकि विश्वास में वो ताकद होती है, जो कुछ भी कर सकती है। चाहे वो काम सही भी हो या गलत। ये आपके उपर Depend करता है की आप सही चीजो में विश्वास करते हो की गलत चीजो में। क्योकी जिस चीज में आप विश्वास करोगे वो आने वाले कल में आपकी Reality बन जायेगा इसीलिये सही चीजो पर ही विश्वास रखो।

2. वादे Commitment करे और उसको निभाये।


   
          ये दुनिया की सबसे ना पसंद आदत है। वो है दिये हुए commitment को पूरा न करना। आईये दोस्तों इसको थोडा संक्षिप्त में जानते है हर कोई आदमी आगे बढ़ना चाहता है। जीवन में हर कुछ Achieve करना चाहता है लेकिन 90% से ज्यादा लोग इस आदत के शिकार है। इस दुनिया में 2 तरह के लोग होते है, जो की बड़ी बड़ी बातें करते है लेकीन करेंगे कुछ नहीं और दूसरे वो होते है जो की कम बोलते है लेकिन बहुत कुछ कर  जाते  है। इसलिये दोस्तों अगर कोई इस आदत का शिकार है। तो शिकार ना रहते हुए इस आदत को Develop करो और शिकारी बनो।

3. सुबह जल्दी उठे।


           दोस्तों एक मजे की बात बताऊ तो हसेंगे तो नहीं.....? अच्छा तो सुनो। सुबह जल्दी उठने का और Success सफलता का कोई Direct connection नहीं है।  फिर भी में इस बात का जिक्र करता हु की सुबह उठना एक अच्छी आदत होती है। क्योंकि जब आप सुबह जल्दी उठते हो तो आपको सफलता मिले या ना मिले वो मुझे नहीं पता लेकिन सफलता को पाने के लिए जो जूनून चाहिये होता है, जो जोश चाहिये होता है, जो दिमाग चाहिये होता है। वो सब सुबह उठने से आप में आता है। जी हां दोस्तों सुबह उठनेसे आप दिन भर फ्रेश रह सकते है। और फ्रेशनेस के साथ अपने काम भी पूरी Perfectness के साथ आप पूरा करते हो। और जिस काम में आप Perfect हो गए तो सफलता आपके कदमो को चूमती हुई आपके पास आयेगी। आपको उसके पास जाने की जरुरत नहीं होंगी।  लेकिन हैरानी की बात ये है की बहुत से लोग जल्दी तो उठ जाते है, लेकिन Successful नहीं हो पाते क्योंकी जिस Freshness की मैंने बात करी अभी तो उसी फ्रेशनेस को कुछ लोग ठीक तरह से अपनी लाइफ में उपयुक्त नहीं बना पाते है। और कामियाब नहीं हो पाते। इसिलिये सुबह उठने का और कामियाब होने का कोई Direct connection नहीं है।




4. नियमित रूप से Meditation ध्यान और योगा प्राणायाम करे।





       ये आदत आपकी जिंदगी की सबसे अच्छे और महत्वपूर्ण आदतोमेसे एक है। ये आदत भी उसी तरह काम करती है। जैसे की एक भिकारी को अचानक करोडो की लॉटरी लग गयी हो। जी हां दोस्तों ये आदत आपने Develop कर लियी तो आपकी जिंदगी में भी लॉटरी लग गयी ऐसा समझो क्योकी सारा खेल अपने Mind का होता है। अगर हमारा Mind शांत रहा तो आप कोई भी काम आसानीसे कर सकते है। और Mind को शांत रखना है, तो इस आदत के सिवाय इस दुनिया में कोई पर्याय नहीं है।

5. दुसरो को Blame करने के सिवाय अपनी जिमेदारी Responsibility खुद ले।

         ये आदत भी बहुत ज्यादा ही Important है। क्योंकि आज की भागादौड़ी की जिंदगी में हर रोज कोई न कोई अपनी Life की Responsibility किसी और पर थोप रहा है। हर रोज कोई  न कोई अपनी जिंदगी की डोर दुसरो पर निर्भर कर के छोड़ देता है। इसका सिर्फ एक ही कारण है वो है दुसरो से राय लेना। और राय गलत हो गयी तो उस व्यक्ति को दोष देना। की तुम्हारे वजह से ऐसा हुआ वेसा हुआ।राय लेने में कोई बुराई नहीं दोस्तों लेकिन हम उसका अनुमान नहीं लगते है और तुरन्त Action ले लेते है। दोस्तों दुसरो को Blame करना बहुत आसान काम है। लेकीन आप अपनी Responsibility लेंगे उस दिन से आप सफल होंगे की नहीं वो मुझे नहीं पता लेकीन आप अंदर से Strong होते जाओगे। फिर आपके सामने कितनी भी बड़ी मुश्किल आजाये, आप उसे चुटकी में solve कर दोगे। और जिस दिन ये कलाकारी आप सिख गए फिर वो दिन दूर नहीं है। जिस दिन आप सफल होंगे।

6. नियमित रूप से हर रोज कुछ नया सिखने की आदत डाले।


         ये आदत भी सबसे Important आदतो मे से एक है। एक Example लूंगा.....
                  एक California की लेडी है। जिसका नाम "Edythe Kirchmader" है।



 और उसकी उम्र 107 साल की थी। उसका अभी 16 October 2015 को देहांत हुआ। लेकीन दोस्तों आपको मजाक लगेगा की 105 साल की उम्र में इस लेडी ने mobile, internet, Facebook, Twitter चलना सीखा मै आपको ये बात बताने जा रहा हु की 105 साल की उम्र में भी इस औरत ने कुछ नया सिखने का प्रयास किया मैंने इसके बारे में जब पढ़ा तो तुरन्त facebook पे इस लेडी की id को open किया तो में दंग रह गया। दोस्तों इनके page पर 30,000 से भी ज्यादा Followers है। और वो समाज सेवा करती है। तो उनकी website पर 5 लाख से भी ज्यादा followers है। इससे ये बात साबीत होती है, की हमेशा सीखते रहो। सिखने के लिए कोई उम्र नहीं होती और न ही कोई speciol समय रहता हमेशा चीजो को Observe  करने की आदत डालो ये आपको उस मुकाम पर पहुचायेगी जहा आप पहुचना चाहते हो।

7. दुसरो को Dominate करने के सिवाय अपने खुद के अंदर झाक कर देखे।

         हम हमेशा दुसरो पर उमली उठाते है सिवाय अपने तरफ छोड़ के। जैसे की....
वो अपना कम ठीक से नहीं करता
वो कुछ करता क्यों नहीं है
वो ऐसा ही है
वो कभी सुधर नहीं सकता
वो कभी बदलेगा नहीं
ये सब छोडो दोस्तों आप चाहे तो अच्छी बाते share कर सकते हो दुसरो के साथ लेकीन उसको बदल नहीं सकते क्योंकि उसको व्यक्ती को बदलना सिर्फ और सिर्फ  उसी व्यकी के हाथ में ही है। वो चाहे तो खुद बदल जायेगा। लेकीन आपको कोई हक़ भी नहीं है किसीकी life में उथलपुथल करने का।





8. हमेशा सच बोले। मतलब की घुमा फिरा के बाते ना करे।

       दोस्तों आप ये आदत से नुकसान होनेसे बच सकते है क्योकि कई बार हम झूठ बोलते है। और हमारा नुकसान होता ही चला जाता है। और हम इस बात का अनुमान कभी लगते ही नहीं और रही बात घुमा-फिराके बात करने की तो आप अपना time वेस्ट कर रहे हो ये सब करके और बिता हुआ  समय वापीस नहीं आता ये बात भी हम सबको पता है।इसीलिये Be careful.

9. जिंदगी में हमेशा काम को महत्व दे। ना की काम से मिलने वाले चीजो को।

       दोस्तों अपनी जिन्दगी में चीजे बहुत सारी आयेंगी जायेंगी इससे कोई फरक नही पड़ता। क्योकी 'Nothing Is Permanent' और ये बात जितनी जल्दी आप समझोगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा। चीजे हमेशा काम से मिलती है मेहनत से मिलती है। ना की घर बैठे बैठे इसीलिये हमेशा काम पर focuse करे।  ना की काम से मिलने वाली चीजो पर। और जिस दिन आप काम पर focuse करोगे उस दिन से आपके पास चीजे भी अपने आप आयेगी आपको कही जाने की जरुरत नहीं होंगी।

10.हमेशा खुश रहे। क्योंकि खुश रहना भी एक आदत है।

         खुश रहने की कोशिश जरूर किजिये क्योकि ये  आदत आपका काम करने का उत्साह बढ़ने मे मदत करेंगी।


       दोस्तों ये सब आदते आपको मैंने बता दी लेकीन हर एक को ये सब करने में तकलीफ होती है। मतलब Bore हो जाते है हम लोग।
 तो में ये कहना चाहूंगा की जान बुझ के अच्छी आदते नहीं डालोगे तो अनजाने में बुरी आदत लग जायेगी। और आदमी का future हमेशा उसकी आदत से जुड़ा हुआ रहता है।
              Your Future Is Your Habits

और आख़िर में आपको ये article कैसा लगा कृपया अपनी राय जरूर दे और Subscribe किजिये। धन्यवाद


No comments:

Post a Comment

Trending