Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Thursday, June 22, 2017

दुनिया के सबसे बड़े Failure लोग जो आज सफल है



         नमश्कार दोस्तों मैं हु Shubham आप सभी Readers का स्वागत करता हु इस Blog पे। हमेशा की तरह आज भी एक नया Article ले कर आया हु आपके लिए। दोस्तों हर कामियाबी के पीछे कोई न कोई राज या Failure छुपा रहता है।  ये बात हम सब को पता है।  बिलकुल उसी तरह इस Failure के शिकार ये आज के ये     कामियाब हस्तिया है जो आज बड़ी शान से इस दुनिया में अपनी छवि बनाये रखे है।  और मजे की बात तो ये है की इनमेसे कुछ लोग आज इस दुनिया में तो नहीं है।  लेकिन कही न कही इतिहास के पन्नो में।  इनका नाम आज भी बड़ी शान से लिखा हुआ है।  जी हां दोस्तों  मैं बात कर रहा हु उन लोगो की जिसे आप कभी न कभी अपना Role Model बना चुके होंगे।  इन लोगो के बारे में सुन कर आपको भी कभी न कभी ऐसा महसूस होता होंगा की मुझे भी इनके जैसा बनाना है। खैर वैसे Title से ही पता चला होंगा आपको की आज का Article किस Subject के ऊपर है फिर भी ज्यादा समय न लेते हुए इस Article की शुरुआत करते है।
       
1. Amitabh Bachhan 

Amitabh  Bachhan की पहली Super hit Film जंजीर आने से पहले उनकी लगातार 17 Films Flop हो चुकी थी। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और एक से बढ़कर एक किरदार निभाते गए। किसी ने कहा आपकी Hight बहुत ज्यादा है, तो किसीने कहा तुम्हारी आवाज अच्छी नहीं है। लेकिन आज Amitabh उनके Hight और आवाज से ही पहचाने जाते है और आज Film Industry में Big B के नाम से जाने जाते है। Film Industry के कामियाबी के बुलंदियों पर बैठे इस राजा को मेरा दिल से प्रणाम।

2. Thomas Edison 



9999 प्रयोग लगातार Fail होने के बाद भी Thomas ने कभी हार नहीं मानी और नतीजा आपके सामने है।  बल्ब का अविष्कार करने वाला ये शख्स आज भी इस दुनिया के उजालो में कही न कही छुपा हुआ है। इतिहास के पन्नो में Scientist Thomas Edison ये नाम बहुत बड़ा हो चुका है।

3. N. R. Narayanmurthi 



1981 में Infosys कंपनी के सफल होने के पश्च्यात  Narayanmurthi "Softronic" नामक कंपनी बना कर वह असफल (Fail) हो चुके थे। लेकिन आज वह सबसे सफल Entrepreneurs की List में गिने जाते है।

4. Ratan Tata 


1998 में Tata Motors ने नई कार Tata Indica Launch कियी। लेकिन वह Ratan Tata के जीवन का सबसे अच्छा और सबसे बुरा Turning Point  था। बुरा इसलिए था क्योकि Tata Indica में काफी Errors थे और वह कार market में असफल रही और उस वजह से Ratan Tata को काफी नुक्सान का सामना करना पड़ा।  और अच्छा इसलिए था क्योकि Tata Indica Fail होने के बाद उनका Business World में काफी मजाक उडा तब उन्होंने जिद्द पकड़ली की चाहे कुछ भी हो जाये।  इस कार को मैं सफल करके रहूँगा। उनकी यही जिद उनको बहुत  बड़ी सफलता दे गयी।






5. Henry Ford 



Henry  Ford  जो Ford कंपनी के Founder है। उन्होंने जब अपने मेहनत और लगन से Ford  कंपनी सफल कियी थी और आज भी वह सफलता की बुलंदियो को छू रही है। लेकिन उसके पहले वह 5 कंपनियों से Reject किये जा चुके थे।

6. J. K. Rowling 



दुनिया का सबसे प्रभावशाली Novel Harry Potter की Writter J. K. Rowling ने भी काफी असफलताओ का सामना किया है।  ये Novel कोई भी Publisher Publish करने को तैयार नहीं था लेकिन कई कोशिशों के बाद Publisher की 8  वर्ष की बेटी ने अपने पिता से इस Novel को Publish करने की भिक मांगी थी तब जा कर ये  Publish  हुआ।  और आज इसी Novel के Base पर Harry Potter Movie Shoot की गयी और उसकी Success तो आप जानते ही है।

7.  Michael Jordan



Basket Ball Player Michael Jordan को School Teacher ने Basket Ball खेलने के काबिल नहीं समझा था।  लेकिन Basketball में उनकी कारकीर्द आपको पता ही है।

8. Albert Einstein 


Albert Einstein उनके बचपन में कभी पढ़ लिख नहीं पाते थे। लेकिन आज दुनिया उनके सिद्धांतो पर चल रही है।

9. Google  के Founder Larry Page and Sergey Brin 




एक समय ऐसा था की कुछ कारणों  की वजह से Google कंपनी बेचने पर आ गयी थी। तब yahoo के पास google के Founder Larry Page  और Sergey  Brin अपनी कंपनी  बेचने के लिए गए थे लेकिन Yahoo ने नजरअंदाज करते हुए मना कर दिया।  तब Larry Page और Sergey  Brin ने Google को बेचने का निर्णय Cancle किया और दिन रात काम कर के Google को दुनिया सबसे Top Search Engine बनाया।

10. Ludwig van Beethoven


मैं भी एक Musician होने के नाते इस व्यक्ति को दिल से प्रणाम करता हु। क्योकि यह ऐसे Musician है जो Deaf (बहरा, न सुनाने वाला) होने के कारण भी इतना सुंदर Music बनाते थे की लोग देखते रह जाते थे।  
   
        दोस्तों मेरा कहने का एक ही मतलब है की कोई भी सफल होने से पहले Fail जरूर होता है और आप के साथ भी अगर ऐसा हो रहा है की आप कोई काम में बार बार असफल हो रहे हो तो Congratulation क्योकि आप भी आने वाले समय में एक न एक दिन सफल जरूर होंगे ऐसा मैं दावे के साथ कह सकता हु बस आप Give Up  ना करे, धन्यवाद।

अगर आपको यह Article Helpfull लगा हो तो कृपया Subscribe कीजिये और ज्यादा से ज्यादा Share कीजिये।  

No comments:

Post a Comment

Trending