Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Saturday, October 7, 2017

India के सबसे छोटे CEO और CTO जो करोडो कमा रहे है



            नमश्कार दोस्तों मैं हु Shubham आप सभी का स्वागत करता हु इस Blog पर और हमेशा की तरह एक नए Article के साथ आपके लिए हाजिर हु। दोस्तों सफलता पाने के लिए या फिर उसे हासिल करने के लिए कोई भी उम्र मायने नहीं लगती इस बात का Full Proof देने वाले India के सबसे छोटी उम्र में Founder & CEO, CTO  बनाने का मौक़ा जिन्होंने पाया है, उन्ही दो महान शख्सियत के बारे में मैं आपको बताऊंगा। उम्मीद है आप भी मेरी तरह चौक जाएंगे उनके संघर्ष को देख कर। तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए शुरू करते है।


            Kumaran  Brothers..... एक ऐसा नाम जो India के Startup Industries में हर कोई जानता है। क्योकि उन्होंने काम ही ऐसा कुछ किया है। खेलने कूदने की उम्र में इन्होने करोडो का Turnover बनाने वाली Go Dimension नामक कंपनी खड़ी कर दी है। चेन्नई के रहने वाले श्रवण कुमारन और संजय कुमारन को बचपन से ही Computer चलाने का बहुत शौक रहा है। उन्हें इतना मजा आता था की वे School और घर में ज्यादा से ज्यादा समय Computer पर ही बिताते थे। उनको उनके Parents ने 3rd Std  से ही घर में Computer दिलवाया था। श्रवण कुमारन जब 8th Std में थे तब संजय कुमारन 6th Std में पढ़ते थे। उसी दौरान उन्होंने मिलकर कई Mobile Apps बनाये थे। सभी बच्चो की तरह इन्हे भी Games खेलने को बड़ा मजा आता था लेकिन इन्होने अपने आपको सिर्फ Games खेलने तक ही सिमित नहीं रखा। बल्कि अपनी सोच को आगे बढ़ाते हुए Games App Develop करने की सोची। इन सब की शुरुआत उन्होंने अपने पापा और School Teachers की मदत से की। उन्होंने अपने पापा से यूज़ क्यू बेसिक सीखा जो उन्हें Programming करने के लिए बहुत ही फायदेमंद था। उन दोनों ने PPT Application के बारे में समझा और उनके School के Teachers ने भी उनको काफी सिखाया जो उनको App बनाने के काम आ सके। लेकिन समय के रहते हुए उनकी उम्र बहुत ही कम थी श्रवण 12 साल के तो वही दूसरी तरफ संजय 10 साल के थे। इसलिए उनके कंपनी को Registration नहीं मिल रहा था क्योकि वह कानून के दायरे में नहीं आता इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी कंपनी अपने माता-पिता के नाम से Register करवाई और जल्द ही अपने सोचे हुए Project पर काम करना Start किया। उनका कहना है की हम Game खेलने से ज्यादा दिलचस्पी Game बनाने में रखते है। अपने Gaming की दिलचस्पी को बरकरार रखते हुए उन्होंने बड़ी मेहनत से पहला Gaming App बनाया जिसका नाम Catch Me Cop था। वर्ष 2012 में यह App Google Play Store और Apple Apps Store पर Launch किया गया। पहले ही हप्ते में 2000 से अधिक लोगो ने यह App Download किया और कुमारन Brothers ने अपनी सफलता का पहला मुकाम ख़ुशी के साथ हासिल किया।


            कुमारन Brothers को अपना App launch करते हुए बहुत सारी चुन्नौतियो का सामना करना पड़ा था। App को Develop करने के लिए उन्हें तक़रीबन 125 से ज्यादा App का Study अथवा परिक्षण करना पड़ा था। संसाधनों की कमी रहते हुए भी उन्होंने हार नहीं मानी बस अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए मेहनत करते गए। अब कुमारन Brothers Q Basic, Java और SML & Objective C इन सब पर ज्यादा तादाद में जानकारी हासिल कर रहे है। साथ ही Alphabet i-pad के लिए और Preyar Planet ईश्वर को याद करने के लिए बनाई गयी Applications है जिसे आप आसानी से Play-Store से Download कर सकते है। साथ ही उनको India, China और American कंपनी की ओर से भी Contract मिले है। इनके Social Media पर 6,250,000 से ज्यादा Fans है। और अभी तक 70,000 से भी ज्यादा Download उनके App ने पाए है और Average App Ratings 4.5 है।


            कुमारन Brothers Apple कंपनी के Founder Steve Jobs को Follow करते है। इसी के साथ Microsoft के Founder Bill Gates भी इनके Technical Subject में Mentor है। Go Dimension कंपनी का मुख्य Business Model Advertisement है। इनका मुख्य लक्ष्य World की सबसे बड़ी Gaming कंपनी बनाने का है। मै Taginlife (Think And Grow In Life) की टीम की ओर से उनको हार्दिक शुभकामनाये देता हु। 
-:धन्यवाद:-

No comments:

Post a Comment

Trending