Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Tuesday, July 4, 2017

9th Class से Dropout फिर भी कर दिखाया कमाल Hardik Pandya's Success Story


          नमश्कार दोस्तों मैं हु Shubham आप सभी का स्वागत करता हु इस Blog पे। हमेशा की तरह एक नया Article लेकर आया हु आपके लिए। आज का Article एक ऐसे Cricket खिलाड़ी पर है जो All Rounder है। उनका नाम है हार्दिक पंड्या।  हार्दिक पढाई लिखे में तो शुरूआती दौर से ही पीछे रहे है लेकिन उनका प्यार भरा खेल Cricket की वजह से उनका नाम आज दुनिया भर में लिया जाता है। लेकिन हैरानी की बात ये है की ये महाशय बहुत ही गरीब खानदान से Belong करते थे। उसी कारण मैंने उनके Life को थोड़ा और करीब से जानने की कोशिश कियी और Article लिख दिया तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए शुरू करते है।




          हार्दिक पांड्या  का जन्म 11 January 1993 गुजरात सूरत में हुआ था। उनके पिता एक छोटासा कार Finance Business चलाते थे। हार्दिक के अलावा उनके बड़े भाई कृणाल पांड्या भी है। दोनों भाई बचपन से ही Cricket खेलने के बड़े शौक़ीन थे। दोनों भाइयों के सर पर Cricket खेलने का जूनून देखते ही उनके पिता हिमांशु पांड्या Vadodara Shift हो गए। और वहा उन्होंने India के पूर्व Cricketer Kiran More के Cricket Academy में Admission दिलवाया उस समय हार्दिक पांड्या की उम्र 5 साल और उनके भाई क्रुणाल की उम्र 7 साल थी। दोस्तों सोचने वाली बात ये है की जिस उम्र में बच्चे हाथ मे पेन्सिल पकड़ कर ABCD लिखना शुरू करते है उस उम्र मे हार्दिक ने अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए Cricket खेलना शुरू किया। दिन बतते गए और ये दोनों भाई Cricket खेलने में माहिर हो गए और उन्होंने India के पूर्व Cricketer Kiran More को भी काफी प्रभावित किया। हार्दिक की आर्थिक (Financial) हालात को देखते हुए Kiran More ने उनकी 3 साल की Fee माफ़ कर दियी।          
             हार्दिक के पढाई के बारे में अगर जानना चाहो तो मैं आपको बता दू.......  की उन्होंने MK High School से केवल 9th STD तक ही पढाई की है और बादमे Cricket में ज्यादा ध्यान देने के लिए वह 9th के बाद Dropout हो गए।




             ( दोस्तों यहाँ पर मैं एक बात जरूर Clear करना चाहूंगा की Risk Factor अपने Life में बहुत ज्यादा काम कर जाता  है। इसलिए जितना हो सके उतना ज्यादा Risk उठाओ, डरो मत। हार्दिक ने पढाई छोड़ दी क्योकि उसका Goal Cricket था। बिलकुल उसी तरह  MS Dhoni ने भी Risk उठाकर अपनी Goverment Job छोड़ी थी क्योकि उनका लक्ष्य Cricket था।)

           साधारण लोग कभी Risk नहीं उठाते इसलिए वह साधारण ही रह जाते है,
            सरफिरे लोग Risk उठाते है इसलिए वह असाधारण रह जाते है। 

दोस्तों कहते है न की किसी चीज को अगर पूरी शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे आपके साथ मिलवाने की साजिश रचती है। बिलकुल उसी तरह हार्दिक ने भी जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे वैसे Professional Cricket में भी कदम रख दिया। Baroda Cricket Team की तरफ से खेलते हुए 2013-14 में SYED MUSTAQ ALI TROPHY में बहुत ही महत्वपूर्ण और अहम भूमिका निभाई, सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। इसी दौरान अगले ही साल यानी 2015 में उनके लगातार Hitz Performance  देख कर उन्हें IPL में Mumbai Indians की तरफ से खेलने का मौका मिला और उन्होंने RCB के खिलाफ पहले ही मैच में दूसरे ही बॉल पर Six मार दिया। उसके बाद चेन्नई के खिलाफ उन्होंने केवल 8 गेंदों में 21 रनो की भागीदारी की तब उनके Talent की पहचान पुरे India को हुई और साथ ही साथ 3 महत्वपूर्ण Catch भी पकडे। उस Match के लिए हार्दिक को Man Of The Match चुना गया। तभी Cricket के भगवान् माने जाने वाले Sachin Tendulkar ने उनको कहा की तुम जल्द ही अगले देड साल में Indian Cricket Team के लिए खेलोगे। सचिन की ये भविष्यवाणी भी जल्दी सच हो गयी और 1 साल के अंदर अंदर हार्दिक ने 27 January 2016 को Australia के खिलाफ T-20 International Match में Debut किया। उस Match में हार्दिक ने 2 Wickets लिए , उसी साथ 16 October 2016 को हार्दिक ने धर्मशाला के मैदान पर New Zealand के खिलाफ ODI Debut भी किया। और उस Match में 3 Wicket लेते हुए India की जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  साथ ही वह India के 4th खिलाडी बने जिन्हे अपने Debut match में ही Man Of The Match से नवाजा गया। उसके बाद 18 June 2017 के Match को कौन भूल सकता है जिसमे उन्होंने Pakistan के खिलाफ सिर्फ 43 गेंदों में 76 Run निकाले और पुरे India को चौका दिया




                   दोस्तों ये तो हार्दिक पांड्या के Career की शुरुआत है। इन में वह सब काबिलियत साफ़ साफ़ दिखाई दे रही है जो आगे चलकर उनका इतिहास रचने वाली है। वैसे हार्दिक के भाई कृणाल पांड्या भी एक Professional खिलाड़ी है और वह IPL में Mumbai और Baroda की तरफ से खेल चुके है।

No comments:

Post a Comment

Trending