Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Thursday, September 8, 2016

5 वीं में 2 बार फेल होने वाला शख्स आज दुनिया में 1,300 अरब रूपए का मालिक है।


       जैक मा की कहानी से सफलता की सीख अलीबाबा अरब की कहानियो से निकल के चीनी नाम बन गया है। एक ऐसी कंपनी का नाम जो दुनिया में सबसे ज्यादा ऑनलाइन सामान बेचती है।  इसका कारोबार करोडो और अरबो में है ये चीन की सबसे बड़ी  Ecommerce Site है  
          दुनिया की सबसे बड़ी E-Commerce कंपनी Alibaaba.com.   साल २०१५ में निकली सिंगल डे सेल में Alibaaba.com  अपना ही पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस कंपनी ने एक दिन में 14 बिलियन डॉलर (लगभग 925 अरब रूपए) के प्रोडक्ट्स की सेल की है।  Alibaaba.com ने पिछले साल 11 नवंबर को सिंगल डे सेल के दौरान एक घंटे 12 सैकेंड में 12,300 करोड़ रूपए की सेल की थी। जबकि पूरे एक दिन में कंपनी ने 9.3 बिलियन डॉलर (लगभग 615 अरब रूपए) की सेल की थी। Alibaaba.com  की कामयाबी के पीछे इसके Founder जैक मा (Jack Maa ) का बहुत बड़ा हाथ है। जैक मा के लिए कामयाबी का सफर कभी भी आसान नहीं था लेकिन बुलंद हौसले के चलते आज उन्होंने इस मुकाम को हासिल कर लिया। जैक मा की इस कंपनी में आज 34,985 कर्मचारी काम करते हैं और वो 1,300 अरब रूपए की संपत्ति के मालिक है। 
           अभी हमने उनके कंपनी के बारे में तो जान लिया लेकीन उनका संघर्ष भरा सफर के बारे में जानना चाहोगे तो चलिए में आपको बता ही देता हु। जैक मा की इस कामयाबी का सफर कैसा रहा जानिए। 
* जैक की पहली कंपनी चाइना पेजेज थी ये एक ऑनलाइन डायरेक्ट्री थी जिसमें ये डायरेक्ट्री व्यापारियों और कस्टमर्स के बीच पुल का काम करती थी, मतलब दोनों पक्षों के लिए Link उपलब्ध कराती थी। इसके लिए जैक ने जी-तोड़ मेहनत की पर जैक की इसमें भी निराशा ही हाथ लगी चाइना पेजेज को चीनी सरकार ने अपने कब्ज़े में लिया और उससे एक सरकारी पोर्टल  बना दिया पर जैक ने यहाँ हार नहीं मानी।


* जैक मा 5 वीं (Primery) क्लास में 2 बार और 8 वीं क्लास तक 3 बार फेल हुए थे। 
* उन्हें अमरीका की हावर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन देने से करीब 10 बार मना कर दिया गया था।  
* 30 नौकरियों में रिजैक्ट किए जा चुके थे। 
* जैक मा पुलिस में भर्ती होना चाहते थे इसके लिए उन्होंने Apply करा पर वहाँ भी उन्हें Reject कर दिया गया।
* उन्हें एक समय  K.F.C. में भी नौकरी नहीं मिल पाई थी, लेकिन आज उनकी कंपनी की नैट इनकम 25,166 करोड़ रूपए तक पहुंच गई है। गलतियों से सीखने की सलाह जैक मा की मानना है कि कोई भी गलती आपके लिए एक शानदार रिवेन्यू है। 20 साल की उम्र तक एक अच्छे स्टूडेंट बनो। Entreprenuer  बनने के लिए आपको थोड़ा अनुभव लेना जरूरी है। 25 साल की उम्र तक आपको पर्याप्त गलतियां करनी चाहिए। जैक मा का मानना है कि बार-बार गिरो और हर बार उठो। नाकाम होने से कभी घबरा नहीं चाहिए। हर समय को Enjoy करो। 30 साल की उम्र तक आपको किसी को Follow करना चाहिए। छोटी कंपनी में काम करो। बड़ी कंपनी में प्रोसेसिंग अच्छे से सीख सकते हैं लेकिन यहां आप एक बड़ी मशीन का हिस्सा बनकर रह जाएंगे। छोटी कंपनी में काम करते हुए आप धैर्य सीखेंगे। कई काम एक साथ करना सीखेंगे। ये ज्‍यादा मायने नहीं रखता कि आप किस कंपनी में काम करते हो, बल्कि यह महत्‍वपूर्ण है कि आपका Boss कौन हैं। एक अच्‍छे Boss  को follow करना फायदेमंद होगा। एक सफल Entreprenuer  बनना चाहते हैं तो 30 से 40 साल की उम्र में खुद के लिए काम करो । 40 से 50 साल की उम्र तक आपको उन चीजों पर काम करना चाहिए, जिसमें आप दक्ष हों। नई चीजें Try न करें। इसलिए उन चीजों पर Focuse  करें जिसमें आप एक्‍सपर्ट हों। 50 से 60 साल की उम्र तक आपको युवा लोगों के लिए काम करना चाहिए। युवाओं पर विश्‍वास करें, उन पर निवेश करें। वे आपसे ज्‍यादा अच्‍छा काम कर सकते हैं। 60 साल की उम्र के बाद खुद के लिए समय देना चाहिए।
         जैक मा की कहानी हमें प्रेरित करती है की हमें शुरुआती असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए। बल्कि उसका समझदारी के साथ मुकबला करो क्यों की वक़्त हमेशा एक सा नहीं होता है अगर आपकी ज़िन्दगी में अभी छाँव है तो इंतज़ार करो सफलता की किरण आपकी ज़िन्दगी को भी रोशन करेगी।
और आखिर में Subscribe करे और Share करे धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Trending