Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Wednesday, January 31, 2018

9 Success Formula Of Ratan Tata


Ratan Tata

             नमश्कार दोस्तों मैं हूँ Shubham आप सभी का स्वागत करता हूँ इस Blog पर और हमेशा की तरह एक नए Article के साथ आपके लिए हाजिर हूँ। सफल होना तो हर कोई चाहता है लेकिन सफलता के शिखर पर कुछ चंद लोग ही जा पाते है इसका कारण तो आप खुद ही हो, ऐसा मैं मान कर चलता हूँ क्योकि कई विरोध के बावजूद अगर आपकी इच्छाशक्ति ही नहीं है उस चीज को या फिर उस सपने को साकार करने की तो आप सफल कैसे हो सकते है ये भी अपने आप में बहूत बड़ा सवाल है। खैर छोडो इस Article को लिखने का मकसद मेरा कुछ अलग ही है। आप सब जानते ही है की Ratan Tata जी की मैं बहुत respect करता हूँ। इसी बात पर नजर रखते हुए मैंने कुछ बाते उनकी जीवनी से ली है जिसे आप भी अपने जीवन में उतार कर कामियाब बन सकते है ऐसा में दावे साथ कहता हूँ।  तो चलिए ज्यादा समय न लिए बिना सीधा मुद्दे पर आता हूँ।

      

1. अवसर और चुनौतियों की सही पहचान करे
                अक्सर अपनी Life में ऐसा कई बार होता है की अपने पास opportunity आती है लेकिन उस opportunity को हम सही तरह से परखने में नाकाबिल हो जाते है। फिर समय निकलने के बाद पछताते है और फिर बड़ी आसानी से कह देते है की "उस वक्त किया होता तो ये दिन नही देखना पड़ता।"

2. हमेशा विनम्र रहे
                Ratan Tata बहुत बड़े उद्यमी है लेकिन अभी भी विनम्रता उनके रूह-रुह में झलकती है। वह कहते है की आपकी विनम्रता पर ही आपका स्वाभाव निश्चित होता है और आपके स्वाभाव पर ही सफलता।

3. तमाम मुश्किलों के बावजूद भी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहे
                Ratan Tata कहते है की कई बार मैंने अक्सर देखा है, अक्सर लोग सफल होने के लिए कड़ी मेहनत तो करते है लेकिन मुश्किल आजाने पर बड़ी निराशा से बजाय उस मुश्किल को Face करे बिना ही पीछे हट जाते है। लेकिन शायद वह लगे रहते तो सफल होना उनके लिए आम बात हो जाती। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैं आपसे कहना चाहूंगा की मुश्किलें अपने जिंदगी का हिस्सा है। इससे दूर भागने की बजाय डट कर इसका सामना करे और अपने जीवन को सफल एवं सुखद बनाए।


 
4. हमेशा अपने वास्तविकता की पहचान बनाए रखे
            कई बार लोग अपने वास्तविकता को भूल कर कई और मार्ग अपना लेते है, इसी बात पर अमल रहते हुए Ratan Tata कहते है की आदमी की वास्तविकता उसके हाथ में नहीं होती लेकिन आदमी का आने वाला कल उसके हाथ में होता है इसीलिए वास्तविकता को स्वीकार करे और अगर आपकी वास्तविक परिस्थिति असफल है तो उसे सफल बनाने की योजना बनाए। 

5.  व्यक्ति को हमेशा ऊँची सोच बनाए रखनी चाहिए
           आदमी हमेशा छोटी सोच रखता है। जैसे बस 20-30 हजार की नौकरी मिलनी चाहिए, दो वक्त की रोटी मिलगई उसी में मैं खुश हूँ। ऐसे अलग अलग Culture को Create करते हुए आदमी अपनी विषम परिस्थिति को भूल जाता है लेकिन क्या सिर्फ इतना.....? खुद के लिए जीना आम बात है जैसे 2 वक्त की रोटी के लिए कमाना, बच्चे पैदा करना, छोटासा 1BHK या फिर 2BHK Flat खरीदना और उसी में अपना अंतिमसंस्कार करवाना। अपने Family के लिए तो जानवर भी ये सब करवाता है। फिर जानवर और इंसान में कुछ तो फर्क होना चाहिए। इंसान अपने लिए तो कमाता ही है और अपने लिए जीता भी है लेकिन असली इंसान वो है जो दुसरो के लिए जिए।  इसलिए Ratan Tata कहते है की व्यक्ति को हमेशा ऊँची सोच रखनी चाहिए।

6. कुछ अलग करने पर जोर दे
               अक्सर हम भारतवासी नकल करने में बड़े शातिर है। नई चीजों को Innovate करने के बजाय जो सामनेवाला करता है उसी बात को Copy करते हुए हम भी वही करते जो सामनेवला कर रहा है। और ये बात Business क्षेत्र में और Education में ज्यादा देखने को मिलती है। जैसे बाजूवाले ने किराना दूकान खोली तो मैं भी उसी के बाजू में किराना खोलूंगा और पैसे कमाऊंगा ऐसे सोच है हमारे लोगो की ठीक उसी तरह यह बात से Education में भी लागू होती है। मेरे Family में किसी भैय्या ने Engineering की तो मैं भी वही करूँगा और पैसे कमाऊंगा। लेकिन कोई अपने Potential को नहीं पहचानता और ना ही कुछ अलग करने की सोच रखता। यही वजह है की 95% लोग माध्यम वर्गीय रहते है।


7. आपके आसपास के लोगो में विश्वास बनाए रखे
               विश्वास सफलता की पूंजी है यह तो आपने सूना ही होगा। उसी बात को ध्यान में रखते हुए रतन टाटा ने कहा है की आसपास के लोगो में विश्वास बनाए रखना चाहिए ताकि लोग आपकी Respect कर सके।

Casual Labour At The Docks

8. मुश्किलों से और कठिनाइयों से दूर ना भागे
            यह बात मैंने आपको पहले भी बताई थी की मुश्किलों से कभी ना भागे Problems अपने Life का हिस्सा है और आज तक इससे कोई भी आदमी बचा नहीं है।

9. सफलता की कहानियाँ पढ़े
           यह बात बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण कही है Ratan Tata जी ने। सफलता की कहानियाँ पढ़ने से आपको बहुत सारे रास्ते पता चलते है जिससे आप सफल हो सकते है इसलिए सफलता की कहानियाँ पढ़नी चाहिए। और साथ में आपमें सकारात्मकता भी रहती है जिससे आपके हौसले हमेशा बुलंद रहते है।

               तो चलिए दोस्तों इस Article को मैं यही पूर्णविराम लगाता हूँ उम्मीद करता हूँ की आपको यह सब बाते अच्छी लगी होंगी धन्यवाद। 😊



 



2 comments:

Trending