Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Tuesday, March 13, 2018

Business Start करने से पहले इन सवालों के जवाब ढूंढिए



           नमश्कार दोस्तों मैं हूँ Shubham आप सभी का स्वागत करता हूँ इस Blog पर और हमेशा की तरह एक नए Article के साथ आपके लिए हाजिर हूँ। दोस्तों अक्सर मैंने देखा है और महसूस भी किया है की हमारे मन एक लक्ष्य Ultimately होता ही है लेकिन हम उसे पूरा कर नहीं पाते ऐसा क्यों होता है ? आज हम इसी के बारे में चर्चा करने वाले है। साथ ही Business शुरू करने से पहले अपने आपको कैसे तैयार करना है और अपने आपसे कुछ सवाल कर के उन सवालो के जवाब खुद ही ढूंढने है। लेकिन वह सवाल कौनसे है वही इसी Article में मैं आपसे Share करूंगा।
  • Procrastination (देर लगाना) :-
        'Procrastination' Business क्षेत्र हो या कोई और क्षेत्र हो यह Word अपने Life में  बहुत ही अहम् भूमिका निभाता है। जैसे बहुत लोग इन शब्दों का प्रयोग बड़ी आसानी से करते है। जैसे की कल करेंगे, परसों करेंगे,  आज तो मैं Busy था, इसलिए समय नहीं दे पाया, अभी तक ऐसा कुछ सोचा नहीं, अगले साल सोचेंगे। ये सब बहाने तो आपको अच्छी तरह से पता ही है। यह बहाने टाल कर जो अपने आप को कहीं पहुँचाना चाहता है वही अच्छा खिलाड़ी है। कहने का मतलब यही है दोस्तों की अगर आप Procrastination कर रहे है तो आपको यह बात जरूर याद रखनी चाहिए की "आप बहुत जल्दी मर जाएंगे आपका समय सिमित है" यह बोल मुझे Steve Jobs से सिखने को मिले है। उनका यही कहना है की जब मैं रोज सुबह उठता हूँ तब मैं यही सोचता हूँ की यदि आज का दिन अगर मेरी जिंदगी का आखिरी दिन है तो क्या मैं वो करूंगा जो मैं करने वाला हूँ? अगर जवाब आता है हाँ? तो मैं उस काम को आज ही ख़तम करता हूँ जो मैं कल करने वाला था। 




         इसी तरह आपको भी हर काम जल्दी जल्दी निपटाने चाहिए जो आपने सोचे होंगे वैसे में भी पहले Procrastination कर रहा था लेकिन समय के साथ चलते ही सब ठीक हो रहा है। इसी बात की मुझे बेहद ख़ुशी है। तो चलिए इधर उधर की बाते बहुत ज्यादा हो गयी अब आते है सीधे मुद्दे पर की हमको Business शुरू करते वक्त वह कौनसी बाते है जो हमको याद रखनी चाहिए और साथ ही वह कौनसे सवाल है जो हमको वाकई में खुद से पूछने चाहिए। तो चलिए ज्यादा समय न लेते मुद्दे पर करते है।
                          
Question :- 

Q.1 Why you want to do business?
                 आप Business क्यों करना चाहते है? क्या आपकी मज़बूरी है? या फिर आप Passionate हो? या फिर दोस्त Business कर रहा है और वह अच्छा कमा रहा है, इसलिए मैं भी प्रयास करूंगा तो अच्छा कमा लूंगा? अगर ऐसा कुछ है तो आप कभी successful नहीं हो सकते। क्योकि हर कोई काम Choice से होता है Chance से नहीं।

Q.2 How you can stay with it?
                  अगर आपने Business Decide किया तो वह Business काल और परिस्थिति के हिसाबसे कितने साल तक टिकेगा ? इसका अपने आप में आकलन करना भी बेहद बहुत जरुरी है। जैसे STD-PCO Shops एक दौर था की STD-PCO Shops चला कर लोगो ने बहुत पैसा कमा लिया लेकिन आज सबके पास Mobile होने की वजह से STD-PCO बंद हो गए। क्योकि उनका एक निश्चित समय था जिसमे वो चल गए। बिलकुल ठीक उसी तरह से मैं भी आपको यही सूचित करना चाहता हूँ की आपने जो Business decide किया है उसकी Life कितने साल की रहेंगी? अगर वो कम है तो क्या मुझे यह Business करना चाहिए या नहीं इसका जरूर आकलन करना चाहिए।

Q.3 Do you have another option?
                   Business के अलावा आपके पास कोई और Option है?
                  

Q.4 How many times you can get back in uncertain times?
                   आपको तो पता है अगर Business शुरू किया तो Challenges बहुत आते है, कभी कभी बुरे दिन भी आते है की जिस समय अपने पास कुछ भी नहीं बचता या फिर हमको उस समय कुछ नहीं सूझता की क्या करे? ऐसे परिस्थिति में आप कितनी बार Give-up करना चाहेंगे या फिर Business में डटे रहना चाहेंगे ये आप पर निर्भर करता है। इसका जवाब आपको ही ढूंढना है।


 
Q.5 Are You Ready To Do Something?
                क्या आप अपने अंतर्मन से सच में कुछ करने को तैयार हो ?


Q.6 From how many years you are planning to do something?
               पिछले कितने सालो से आप Planning कर रहे थे Business को शुरू करने क लिए ?


Q.7 Are you really striving?
                क्या आप सच में मेहनत करने के साथ साथ बुरे वक्त में भी डटे रहने को तैयार है ?

Q.8 Are you good observant to identify your business?
                 क्या आपने अच्छे से आपका Business Identify किया है ?

 


          यह सवालों के जवाब जब तक आपको पूरी तरह से अपने आप मिल नहीं जाते तब तक Business Start करने की सोचना भी मत। क्योकि दोस्तों बहुत बार हम बिना सोचे समझे कुछ करनी का प्रयास करते है तो कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर होती है और हम बुरी तरह से फास जाते है इसलिए मैं नहीं चाहता की आप भी इसी तरह फसे की फिर से नई शुरुवात करने की हिम्मत आप में फिर कभी ना हो। इसीलिए मैं कुछ नई बाते सीखता हूँ तो आपके साथ इसी Blog के माध्यम से Share करता रहता हूँ। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आप सबको Good Luck और आशा करता हूँ आपको यह Article जरूर पसंद आया होगा तो चलिए मैं मेरी कलम को यही रोखता हूँ, धन्यवाद।

2 comments:

Trending