Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Wednesday, November 16, 2016

प्रार्थना एक जीवन का आधार


           नमस्कार दोस्तों मैं हु Shubham आप सभी का स्वागत करता हु इस Blog पे। और
हमेशा की तरह एक नए अंदाज में और एक नए Article साथ आपके सामने हाजिर हु। दोस्तों आज में आपको बताऊंगा की प्रार्थना में कितनी ताकद होती है। एक छोटी सी Story है जिसे पढ़ने से आप अनुमान जरूर लगाएंगे और सोचने पर मजबूर होंगे की प्रार्थना में सच में इतनी ताकद होती है....?  तो चलो ज्यादा समय न लेते हुए सिधा अपने Article पर आता हु।
            सन् 1956 में चेन्नई के इलाके में अकाल पड़ा। वहाँ का तालाब Red Stone Lake भी सुख गया। लोग त्राहिमाम पुकार उठे। उस समय वहाँ के मुख्यामंत्री थे श्री राजगोपालचारी। उन्होंने जनता से अपील की क़ि 'सभी लोग समुद्र के किनारे एकत्र होकर प्रार्थना करे।
          सभी समुद्र-तट पर एकत्र हुए। किसीने जाप किया तो किसीने गीता-पाठ, किसीने 'रामायण' की चौपाइयाँ गायी तो किसीने अपनी भावना के अनुसार अपने इष्टदेव की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने सच्चे ह्रदय से, गदगद कंठ से वरुणदेव, इंद्रदेव और सब में बसे हुए आदिनारायण की प्रार्थना की। लोग प्रार्थना कर के घर पहुंचे । वर्षा का मौसम तो कब का बित चूका है। आकाश में बादल तो रोज आते और चले जाते है। ऐसा सोचते-सोचते सब लोग सो गए। रात को दो बजे मूलधार बरसात ऐसी बरसी, ऐसी बरसी कि Red Stone Lake पानी से छलक उठा। स्थिती यहाँ तक पहुँची कि मद्रास सरकार को शहर की सड़को पर नावे चलनी पड़ी।
           कितना बल है प्रार्थना में! कितना बल है भगवान की अदृश्य सत्ता में! इन सर्वसमर्थ के लिए असंभव भी संभव है।
           जिन दुर्गुणों को हम अपने बल पर दूर नहीं कर पा रहे है, उन्हें दूर करने हेतु हमें भगवान से, सद्गुरु से प्रार्थना करनी चाहिए, उन्हें सच्चे ह्रदय से पुकारना चाहिए। वे हमें दुर्गुणों को दूर करने की युक्ति, अच्छे मार्ग पर चलने की शक्ति व अपने लक्ष्य (सभी दुःखो से मुक्ति और परम आनंद की प्राप्ति)  को पाने की कुंजी देते है।
दृढ़ विश्वास, शुद्ध भाव एवं भगवान नाम से युक्त प्रार्थना छोटे-से-छोटे व्यक्ति को भी उन्नती करने में सक्षम है। प्रार्थना करो, मौन हो जाओ..... प्रेम से पुकारो, चुप हो जाओ..... भाव को जगाओ, शांत हो जाओ.... इस प्रकार करने से प्रार्थना का प्रभाव बहूत बढ़ जाता है। प्रार्थना करो, ध्यान करो, सत्संग करो और सफल बनो। 😊
         और आखिर में Do Share And Do Subscribe Thank You Very Much. 

No comments:

Post a Comment

Trending