Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Sunday, September 24, 2017

जिंदगी से मैंने क्या सीखा? The Life Learning Article



              नमश्कार दोस्तों मैं हूँ Shubham आप सभी का स्वागत करता हूँ इस Blog पर। हमेशा की तरह एक नई उमंग के साथ आपके लिए हाजिर हूँ। आज का Article मेरे खुद के Experience ऊपर Based है। जो मैं बचपन से आज तक देखता आया हूँ  समझता आया हूँ उसी के ऊपर कुछ बाते है जो मैंने Article में लिखी है और अपने आप में बदलाव लाने की कोशिश की है, या फिर कर रहा हूँ, क्योकि अभी भी बहुत सी कमिया है मुझ में। जिसको मैं Develop कर रहा हूँ बस वही बाते आपके साथ Share करने जा रहा हूँ। उम्मीद है आपको पसंद आएगी।

. लोगो को पहचानने की जागरूगता आपके अंदर होनी चाहिए। 

२. आप चाहे कितने भी अच्छे हो आपके बारे में अच्छा बोलने वाले और बुरा बोलने वाले लोग रहेंगे ही इसलिए कोई आपकी तारीफ करे या फिर आपके सामने ही आपकी बुराई करे इन सब बातो को ज्यादा गंभीरता से ना ले। 

३. जिंदगी में हमेशा उतार चढाव शुरू रहते है। इसलिए उनको Face करे और खुश रहने की कोशिश करे। 

४. अगर कोई आपको कठिन परिस्थिति में मदत करता है तो उसके एहसान मान कर उनको Credit देना जरुरी है। क्योकि वो उसका हकदार है।



५. मेरे हिसाबसे दुनिया का सबसे कठिन काम "सच (Reality) को Face करना है।"
 
६. अगर कोई आपको कड़वा बोलता है तो उससे दूर भागने के बजाय वो इंसान ऐसा क्यों बोल रहा है इसके बारे में सोचे और अपने आपमें बदलाव लाए। 

७. अपने राज किसी को ना बताये। यह बात आचार्य चाणक्य ने भी कही थी और इस बात को मैं 100% महत्व देता हु अपने जीवन में। 

८. हमेशा मीठा बोलने की आदात डाले।

९. कभी भी दुसरो पर निर्भर ना रहे क्योकि यदि आप ऐसा कर रहे है तो आप अपने आप को कमजोर और आलसी बना रहे है। 

१०. कोई भी निर्णय लेते समय बार-बार सोचे और अपने आपको Evaluate करे। 

११. कभी-कभी जैसा दिखता है वैसा ही होता है, तोह कभी कभी जैसा दिखता वैसा नहीं होता। इसलिए ज्यादा सोचना नहीं चाहिए। जो होता है अच्छे के लिए होता है इस पर यकींन करना चाहिए।

१२. हमेशा नया सिखने की जिज्ञासा आपके अंदर होनी चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं कर रहे है तो आप एक ही जगह पर रूखे रहेंगे और समय के आगे चलते ही दुनिया आपको पीछे छोड़ देगी तब पछताने से कुछ नहीं होगा इसलिए जो करना है अभी करना है। इस पर विश्वास करे। 

 

१३. कामवासना और कामुक भावनाओ को Control करना सिख ले। यदि आप ऐसा नहीं कर रहे है तो यह आप पर हावी हो सकती है और आप इसके गुलाम हो सकते है। क्योकि दुनिया सबसे बड़ा Addiction यही है। 

१४. जिंदगी भगवान् का दिया हुआ एक अनमोल Gift है इसलिए इसे हर पल जीना सीखे।

१५. अपने जीवन का लक्ष्य क्या है? ये जानना जरुरी है। यदि आप ऐसा नहीं कर रहे है तो आपमें और बेलगाम घोड़े में कोई फरक नहीं रहेगा।

१६. आचरण और नजरिया इंसान जैसा बनाए जानवर जैसा नहीं।

१७. कोई भी इंसान इस दुनिया में पूरी तरह से Perfect नहीं है और कोई भी आदमी गलती कर सकता है चाहे वो कितना भी बड़ा क्यों ना हो।

१८. जरुरी नहीं की सामनेवाला इंसान जो कह रहा है वो सही ही हो और वही दूसरी तरफ आप जो कह रहे हो वो भी सही हो, ये भी जरुरी नहीं है।
          इसलिए आपको जो सही लगता है वही करे। क्योकि अगर आपका निर्णय गलत भी रहा तो उससे आपको सिख मिलेगी और आप अंदर से Strong होते चले जाओगे। और यदि आपका निर्णय सही रहा तोह अपने आपको शाबाशी मिलेगी। 

१९. झूठ बोलने से अगर किसी का बिना धोका दिए बगैर फायदा हो रहा है तो उस समय झूठ बोलना सही है। 

२०. आदमी चाहे कितना भी बड़ा क्यो ना हो दिए के नीचे अंधेरा रहता ही है।

२१. आदमी जी पहचान उसके कर्म से होती है, इसलिए अच्छे कर्म करे।

No comments:

Post a Comment

Trending