Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Wednesday, August 9, 2017

प्यार को पाने के चक्कर में खड़ी कर दी करोडो की कंपनी


           नमश्कार दोस्तों मैं हु Shubham आप सभी का स्वागत करता हु इस Blog पे। हमेशा की तरह एक नए Article के साथ आपके लिए हाजिर हु। प्यार की परिभाषा हर एक के लिए अलग-अलग है। किसी के लिए प्यार हानिकारक है, तो किसी के लिए प्यार ख़ुशी का आशियाना है तो वही दूसरी तरफ किसी के लिए प्यार सिर्फ एक Time Pass का जरिया है। चाहे जो भी हो; लेकिन आज का Article उसी पर आधारित है। आज के Article में हम जानेंगे की प्यार किस प्रकार अपने जीवन में बदलाव ला सकता है। अगर प्रेम करने वाले  सच्चे प्रेमी (Couple) हो तो ........




           यह कहानी है उन 2  प्रेमी युगल की जिन्होंने अपने बचपन के प्यार को पाने के लिए अपनी कड़ी मेहनत से और सच्ची लगन से खड़ी कर दी 2 करोड़ की कंपनी।  तो चलिए ज्यादा समय न लेते हुए Article की शुरुआत करते है।



             दोस्तों हम हमेशा से सुनते आये है की प्यार में लोग वो सबकुछ करते है जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। Middle Class Family से Belong करते हुए Manav Shital और Niti Agrawal यह दो प्रेमियों ने आज Entrepreneurs Industry में जो कुछ कर के दिखाया है वह मेरे नजरिये से आने वाले Entrepreneurs और प्रेमियों के लिए Inspiration ही साबित होंगा। आज वह दोनों पति-पत्नी अपनी खुश हाल जिंदगी तो जी ही रहे है, साथ ही वह Business Partner भी है। मानव और निति के प्यार के कहानी की शुरुआत बचपन से हुई थी जब वह School में थे। Manav 9th में और Niti 7th STD में थी। गहरी दोस्ती के कारन वह हमेशा एक दूसरे की Help किया करते थे। बड़े होते-होते वह दोस्ती प्यार में बदल गयी। उनको एहसास हुआ की हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते और उन्हें जीवन भर एक दूसरे का साथ देना चाहिए ऐसा उनको महसूस हुआ। लेकिन प्यार में कभी सबकुछ आसान नहीं होता ऐसा अक्सर कहा जाता है। लेकिन ठान लो तो कुछ भी मुश्किल नहीं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने काफी संघर्ष किया और उनके संघर्ष ने जनम दिया एक कंपनी को जिसका सालाना Turnover 3.5 करोड़ है। अपने Family के सामने उन दोनों के लिए अपने आप को Prove करना और Successful हो कर दिखाना अपने आप में ही बहुत बड़ी चुनौती थी। समय के आगे चलते ही Manav ने Mithibai Collage से B.Com किया और Niti ने JD Institute से Fashion Designing की। पढाई के साथ साथ उन दोनों ने Bank Balance और Savings के लिए Part Time Job किया। Market Research से लेकर बच्चो के Tuition तक जो कुछ काम इनको मिला वो ख़ुशी के साथ और पूरी लगन से वह करते रहे। आगे चलकर Manav ने रात को Mumbai के Pub में Dj बजाने का काम किया तो वही दूसरी तरफ Niti ने अपने Relatives और घर के आसपास वाले लोगो के कपडे Design करने का काम किया। Interview के दौरान मुझे उनसे सुनने का मौका मिला की वह काम की भाग-दौड़ी में इतने Busy हो गए थे की उनकी बहुत दिनों तक एकदूसरे से बात नहीं हो पाती थी।




          आगे चलते ही उन दोनों के प्यार के बारे में Niti के पिताजी को पता चला तो उनके पिताजी ने Niti की Manav के साथ शादी करने से साफ़ इंकार कर दिया। उनका कहना था की जिस लड़के के पास रहने के लिए खुद का घर नहीं है जो किराए के घर में रहता है। उसके साथ मैं मेरी बेटी की शादी कैसे करूँगा ?  यह सवाल Manav और Niti को मन ही मन तंग कर रहा था। काफी सोचने के बाद उनको महसूस हुआ की ऐसे छोटे-मोटे काम करने से उनका गुजारा नहीं हो सकता, अभी कुछ बड़ा सोचना होगा। फिर उन्होंने अपने Savings से पैसे लगाते हुए Mumbai के Juhu Area में उन्होंने 25000 रुपयो से Courier Service शुरू की। कुछ समय बाद उन्होंने अपने दोस्तों से पैसे उधार लेकर  एक कमर्शियल Shop ले ली। धीरे-धीरे उनकी कमाई बढ़ने लगी। फिर उन्होंने Real Estate में भी अपना हाथ आजमाया। उस समय (2005 में)  Property के दाम ज्यादा नहीं होते थे।  इस बात का फायदा उठा कर उन्होंने पहिली बार Malad (Mumbai) में 9 लाख रुपयों में एक Shop खरीद ली।  दूसरी ओर Courier का Business भी अच्छी तरह से रफ़्तार पकड़ चुका था। उन्होंने Courier की Shop में ही थोड़ी जगह बना कर Internet Cafe open किया। आगे चलकर Manav ने Andheri West (Mumbai) में  एक छोटासा Juice Shop खोलने का निर्णय लिया। 4 लाख रुपये का निवेश कर के उन्होंने Juice Shop खोली। Andheri में सफल शुरुआत करने के बाद उन्होंने एक और Outlet शुरू की जिससे उनको बहुत ज्यादा फ़ायदा हुआ।  30 लाख का Turnover मिलने के बाद तुरंत ही Niti के पिता Manav के साथ Niti की शादी करने के लिए राजी हो गए।
           आज दोनों वर्तमान में बहुत ही खुश हाल जिंदगी जी रहे है। वह दोनों मिलकर Retail Chain को संभालते है। उनके कंपनी का नाम है Juice Lounge है। जिसके लगभब 50 से ज्यादा Store है। इसके आलावा पास्ता,सैंडविज के लिए अलग Chain Food है जिसका नाम Rollacosta है। साथ ही चाट बनाने की अलग Chain उन्होंने बनाई है जिसका नाम  Chat Ok Please है। आज यह प्रेमी युगल का Business सिर्फ India में ही नहीं बल्कि India के अलावा 4 से 5 देशो में फ़ैल चुका है।




           Niti का कहना है की हमारे यहाँ Energy Drink, Real Fruits और विभिन्न प्रकार के Juice बनाये जाते है। और चाट भी अलग प्रकार से बनाया जाता है जो India के सड़को पर मिलने वाली चाट से काफी अलग और बेहतरीन है। यह सभी Black Orchirds pvt ltd के नाम से चलाते है। Niti हस्ते हुए अपने Relationship के अनुभवों के बारे में बताती है की बहुत से पति-पत्नी को काम के दौरान Busy रहते हुए बात करने का मौक़ा नहीं मिलता लेकिन हम दोनों साथ साथ काम करने के दौरान ही बहुत बाते कर के थक जाते है।
             Do Subscribe Share And Comment Thank u.      

No comments:

Post a Comment

Trending