Think And Grow In Life

-: सोच ऐसी जो आपमें बदलाव लाए :-

Search The Content

Wednesday, February 15, 2017

7 Rules Of Happiness


         नमश्कार दोस्तों मैं हु Shubham आप सभी का स्वागत करता हूँ इस Blog पर काफी दिनों बाद समय मिला है आज का Article लिखने का, और काफी सोच समझकर मैने ये Article लिखा है। उमीद है आपको पसंद आएगा।

1. विश्व में किसी भी चीज का प्रकट निर्माण होने से पहले उसका ईश्वर द्वारा विचारो में निर्माण होता है। आपके जीवन में क्या-क्या निर्माण हो चूका है और आगे क्या-क्या निर्माण करना चाहते है..? क्या आप प्रेम, आनंद, शांति भरा जीवन चाहते है, जहाँ आपके आस-पास सारे ऐसे लोग है, जो प्रेम, आनंद, मौन का जीना चाहते है..? यकीन मानिये आपका जीवन जिस तरीके से निर्माण हुआ है, वह केवल आपके विचार और आदतो द्वारा निर्माण हुआ है।

2. जो विचार आप होश और जोश के साथ एक दिशा में करते है, वे हकीकत में बदलते है। जोश यानी उत्साह जिसमे यकीन है। आज आपको किस तरह का यकीन है..? आज आपका होश कितना बढ़ा है..? क्या आपको यकीन है की आपका जीवन उच्चतम अवस्था पाएगा..? क्या आप यह महसूस कर रहे है की जो समझ आपने प्राप्त की है, उसके अनुसार यह संभव है..?




3. उस बात पर ध्यान दे, जो आप जीवन में चाहते है, न की उस बात पर जो आप नहीं चाहते। अर्थात यह न हो, वह न हो, इस पर ज्यादा न सोचे। खुद से सवाल पूछे, मैं जीवन में क्या चाहता हु...? आपको अपने आप इसके जावाब मिलेंगे।

4. दुनिया वैसी नहीं है जैसे आपको दिखाई दे रही है। दुनिया वैसी है, जैसे आप है। जैसे आपके विचार है। सभी की दुनिया अलग-अलग है। अर्थात सभी का दृष्टिकोण अलग है। इसलिए इन 7 सूत्रो के जरिये आप अपना नजरिया सँवार लें क्योकि जो विचार सूत्र, जो सबक आप पढ़ रहे है, वे Happiness की Key है।


 

5. सब कुछ भरपूर है। भरपुरता कुदरत का तरीका है। कुदरत भरपूर मात्रा में देती है। यह जाँचे की आपके जीवन में क्या भरपूर है, और आपको क्या काम लगता है..? जो आपको काम लगता है। उस पर आपके अंदर कोई गलत मान्यता, गलत विश्वास है। जो आपको भरपूर प्राप्त करने से रोक रहा है। अतः उसे जितनी जल्दी हो सके उतने जलदी उस जड़ को अपने अंदर से निकल दे।

6. एक इंसान के विचारो का आप पर तब तक असर नहीं होता, जब तक आप उसे होने न दे। इसलिए हमेशा ये विचार रखे, मुझ पर केवल Positivity का असर हो। मेरी Grasping Power खाली Positivity से भरी हो।




7. आपके जीवन में किसी बात को तुरंत अंजाम देने अथवा उसे प्रकट होने के लिए आपके भाव, विचार, वाणी और क्रिया में Unity हो। आप जो बोलते है, आप जो सोचते है और आप जो महसूस करते है क्या सभी एक दिशा में है..? यदि आप जो कहते है, वह करते नहीं, जो करते है, वह सोचते नहीं, जो सोचते है, वैसा भाव नहीं है तो आपका जीवन अपूर्ण है। अतः चारो बातों में तालमेल साधकर, अपने जीवन को अखंड बनाएँ।

और आखिर में Do Subscribe और Share धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment

Trending